Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सावन में पूरे परिवार पर बनेगी भगवान शिव की कृपा, जरुर अपनाएं ये Vastu Tips

इन दिनों सावन का पावन महीना चल रहा है। भगवान शिव के भक्तों के लिए यह महीना बहुत ही खास होता है। इस दौरान शिव भक्त पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग पर जल अर्पित करके भगवान शिव की पूजा करते हैं। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से शिव भक्तों को बल, बुद्धि, विद्या समेत सारी चीजों को प्राप्ति होती है। इसके अलावा सावन में कुछ नियमों का पालन करने से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

शास्त्रों के अनुसार, सावन के महीने में साफ-सफाई रखनी बहुत ही जरुरी होती है। घर के मंदिरों में सभी देवी-देवताओं को सावन के महीने में समय-समय पर साफ करते रहें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। 

भगवान शिव की तस्वीर अगर आप श्रावण में अपने घर लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की पूरे परिवार का चित्र लगाएं। मान्यताओं के अनुसार, इससे भगवान शिव की आप पर विशेष कृपा बनेगी। 

सावन महीने में घर में भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा बिल्कुल भी न लगाएं जिसमें वह क्रोध मुद्रा में नजर आ रहे हों। मान्यताओं के अनुसार, घर में ऐसी प्रतिमा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है और घर के सदस्यों को भगवान शिव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मान्यताओं के अनुसार, घर में हमेशा शिवजी की हंसती मुस्कुराती और पूरे परिवार के साथ ही तस्वीर लगानी चाहिए। 

शास्त्रों की मानें तो जहां पर भगवान शिव निवास करते हैं वहां कभी भी भगवान शिव की प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए। भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत है और कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में स्थित है। ऐसे में उत्तर दिशा में कभी भी भगवान शिव की प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए। 

Exit mobile version