Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फाइनेंसर से 2 लाख लूटे: सुखपुरा चौक पर दुकान में घुसकर 7-8 युवकों ने की मारपीट; दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद

रोहतक के सुखपुरा चौक पर बदमाश फाइनेंसर से 2 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं घटनास्थल के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में दो पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद की बात भी सामने आ रही है। वहीं जिस जगह घटना हुई, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना है।

मिली जानकारी के अनुसार, मानव सैनी फाइनेंस का काम करता है। बुधवार को वह सुखपुरा चौक पर मौजूद था। इसी दौरान 7-8 युवक वहां पर आ गए। बदमाशों ने पहले युवक के साथ हाथापाई की। वहीं बाद में मारपीट करते हुए 2 लाख छीन लिए और फरार हो गए।

फाइनेंसर पीजीआई में भर्ती

घायल फाइनेंसर को उपचार के लिए PGI में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को मानव ने बताया कि वह हमला करने वाले युवक को जानता है। उसका उससे पैसों का लेनदेन था। इसी रंजिश में उसने हमला किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक घायल के बयान दर्ज नहीं किए है।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए☝️

पुलिस बोली- CCTV खंगाल रहे

पुरानी सब्जी मंडी थाना के SHO सत्यपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आसपास की CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version