Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सरकारी दफ्तरों समेत कई स्थानों पर बने शौचालयों पर लगे ताले; जो खुले उनके बुरे हाल, कुछ बने पार्किंग स्थल; तो कुछ बने नशे का अड्डा

रोहतक के लघु सचिवालय में बने तीन शौचालय पिछले कई सालो से बंद पड़े है व इसके अलावा शहर के अंदर कई शौचालयों का बुरा हाल हैI कई शौचालय तो जर्जर हुए पड़े है तो कई नशे का अड्डा बन गए है; और कई तो पार्किंग स्थल भी बन गए है और देख रेख करने वाला कोई भी नहीं हैI प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं हैI

समाज सेवी जसवीर कुमार ने हमें बताया कि उन्होंने लिखित में डीसी व सिटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार को 5/5/2024 को शिकायत दीI उसके बाद 12/8/2024 को फिर शिकायत दीI

जसवीर ने बताया कि अंकित कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं तीनो शौचालय को चेक करता हूं लेकिन आज तक ये शौचालय बंद पड़े हैI

ये शौचालय आम पब्लिक की सुविधा के लिए बनाये गये थेI

समाज सेवी जसबीर कुमार ने इन शौचालयों को खुलवाने व इनको ठीक करवाने की आवाज उठाई हैं; जसबीर कुमार ने जिला प्रसाशन से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है I

आपको बता दे इस मौके पर सुन्दर जेटली,प्रवीन सहगल,भूषण वधवा,राजेंदर प्रशाद,नरेन्दर कटारिया,नवीन कुमार,आदि भी मौजूद रहेI

Exit mobile version