Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में लोकल होलिडे की घोषणा:प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4 दिन होगी छुट्‌टी, DEO व DEEO को जारी किए आदेश

हरियाणा में 4 दिन लोकल होलिडे की घोषणा की गई है। जिसके चलते इस वर्ष प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चारों दिन छुट्‌टी रहेगी। जिसके लिए प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में रविवार व अन्य छुटि्टयों के अलावा इन लोकल होलिडे के दिन भी छुट्‌टी रहेगी। जिसके तहत 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 10 अक्टूबर को करवाचौथ व 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 7 मार्च को पत्र जारी किया है। जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान सरकारी स्कूलों के स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

Exit mobile version