Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम के PAUL रेस्टोरेंट के सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर स्थित मशहूर PAUL रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्रेकफास्ट के दौरान एक ग्राहक के सैंडविच में जिंदा सफेद रंग का कीड़ा मिला। ग्राहक ने करीब आधा सैंडविच खाने के बाद कीड़े को रेंगते हुए देखा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती हैरानी जताते हुए कहती सुनाई दे रही है, “ओह माय गॉड, दिस इज ए वेरी बिग वॉर्म।” ग्राहक सुलभ माथुर ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रेस्टोरेंट को टैग किया और मामले की शिकायत की।
वीडियो सामने आने के बाद PAUL रेस्टोरेंट की ओर से ग्राहक को फोन कर माफी मांगी गई। हालांकि, सुलभ माथुर ने रेस्टोरेंट की माफी को सामान्य और तैयार जवाब बताते हुए आरोप लगाया कि कंपनी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही।
वहीं, PAUL की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता और हाइजीन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Exit mobile version