Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट तैयार: जल्द होगी कार्रवाई

रोहतक के सांपला में सोमवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन और शिक्षा विभाग की बैठक हुई। बैठक में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को लेकर मंथन किया गया। सांपला की खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्‌डा के साथ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सांपला के प्रधान कुलदीप के नेतृत्व में स्थायी व अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों ने मीटिंग में भाग लिया। इस दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सांपला के 33 स्कूलों की लिस्ट दी, जो गैर मान्यता प्राप्त है।

खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्‌डा ने कहा कि विभाग द्वारा गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट मांगी गई थी। इस लिस्ट के आधार पर विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग की तरफ से केवल गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट के लिए पत्र जारी किया गया था।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सांपला के प्रधान कुलदीप ने कहा कि बच्चों व अभिभावकों के हित तथा जागरूकता के लिए यह लिस्ट जारी की है और विभाग को सौंपी गई है। साथ ही अभिभावकों से आह्वान भी किया कि वे अपने बच्चों का इन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला ना करवाएं। ताकि बच्चों के भविष्य पर इसका कोई भी दुष्प्रभाव ना पड़े। इसलिए अभिभावक बच्चों का दाखिला करवाने से पहले स्कूल की मानय्ता जांच लें।

Exit mobile version