Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी:PM मोदी, 5 राज्यों के CM समेत 40 नेता विधानसभा इलेक्शन कैपेंन की बागडोर संभालेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। हरियाणा में पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर प्रदेश के वरिष्ठ नेता चुनावी रैली करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अमित शाह और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम हैं। 

हरियाणा में पीएम मोदी उन सीटों पर रैली करेंगे जहां उनके प्रत्याशी कमजोर हैं या फिर पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही इस सूची में 5 राज्यों के मुख्यमंत्री का नाम भी हैं।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 8 अक्टूबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है।

Exit mobile version