हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार से चंडीगढ़ जा रहा था। रास्ते में सिगरेट पीने के लिए मीना मार्केट में रुका। तभी वहां पर दो बदमाश बाइक पर आए और पिस्टल से 8 राउंड फायर किए, जिसमें से 7 गोलियां ठेकेदार को लगीं।गोलियां लगने के बाद ठेकेदार को मोहड़ी के आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमले के बाद बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। आज मृतक का LNJP अस्पताल में डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा। शराब ठेकेदार शांतनु सोनीपत का रहने वाले थे। अभी वह शाहबाद में शराब ठेके चला रहे थे। घटना शाहबाद कस्बे में शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई।

सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले बदमाशों का कनेक्शन काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ है।

ठेकेदार शांतनु सोनीपत का रहने वाला था, लेकिन वह पिछले कई वर्षों से शाहाबाद और आसपास के एरिया में शराब के ठेके लेता आ रहा था। हाल ही में उसने शाहाबाद शहर के 2 मेन ठेकों समेत कुल 18 शराब ठेके खरीदे थे। सूत्रों के अनुसार, इन ठेकों की कुल राशि करीब 19 करोड़ रुपए तय हुई थी।

12 जून तक नेशनल हाईवे 44 पर शराब ठेकों को चलाने की अनुमति थी। शांतनु हाईवे से इन ठेकों को हटवाकर शहर के अंदर ले जाने में जुटा हुआ था। शांतनु अभी हुडा में एक किराए के मकान में अकेला रह रहा था, जबकि बराड़ा रोड चौक पर बीडीपीओ कार्यालय के पास उसका ऑफिस है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!