हरियाणा में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर आई है। आज से शराब पीने वालों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति बुधवार आधी रात से लागू हो गई है, जिसके चलते देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। शराब ठेकों के संचालन समय को भी बदला गया है। गांवों में अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और नवंबर से मार्च तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ठेके खुलेंगे। शहरों में सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ठेके खुलेंगे।

देसी शराब- देसी शराब अब 10 से 15 रुपये तक महंगी हो चुकी है। नई नीति के तहत देसी शराब की सभी यूनिट्स पर कीमतें बढ़ा दी गई हैं। अब बोतल रुपये 175 से बढ़कर 190 रुपये हो गई है।

अंग्रेजी शराब- अंग्रेजी शराब की प्रीमियम से डीलक्स तक कीमतों में इजाफा हुआ है। भारत में निर्मित विदेशी शराब (IMFL) के विभिन्न वर्गों में 1.6% से लेकर 20% तक की बढ़ोतरी की गई है।

बीयर: बीयर की कीमतों में भी 23% से 44% तक महंगी हुई है। 650 एमएल की बीयर पर कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सामान्य बीयर 90 से 130 रुपये की हो गई है। माइल्ड बीयर अब 110 रुपये की जगह 150 रुपये में मिलेगी। स्ट्रॉन्ग बीयर की कीमत में 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 160 रुपये में मिलेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!