Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मां-बेटी के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली:मां की मौत, बेटी गंभीर घायल; खेत में काम करने गए थे

हरियाणा के टोहाना में खेत से लौटते समय मां-बेटी पर आसमानी बिजली गिर गई। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना नागला गांव की है। मृतका की पहचान नागला निवासी राधा के रूप में हुई है। वह अपनी 13 वर्षीय बेटी संजना के साथ चने के खेत में काम करने गई थी।

काम खत्म करने के बाद दोनों पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थीं। इस दौरान मौसम खराब हो गया। मां-बेटी ने एक पेड़ के नीचे शरण ली, तभी शाम के समय बिजली गिरी। मृतका के पति सुभाष ने बताया कि हादसे में बेटी के हाथ और पैर जल गए हैं। उसे सुनाई भी नहीं दे रहा है। घायल बेटी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। सुभाष ने बताया कि वे मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। परिवार में मृतका की चार बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मदद की आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है ताकि वे अपना गुजारा कर सके।

Exit mobile version