हरियाणा में आज (सोमवार) से फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार सुबह यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से इन तहसीलों में तीन घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह साढ़े 10 बजे तक इंद्री, रादौर, नीलोखेड़ी, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायगणगढ़, पंचकूला, में गरज-चमक के साथ बारिश संभव है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 30 से 40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान हैं। पंचकूला में बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

जानकारी अनुसार, अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 412 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 90.4 एमएम और जींद में 96.5 एमएम हुई है। रविवार को पलवल प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। पलवल में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने चार दिनों (21 जुलाई से 24 जुलाई तक) का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 21 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।

जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। वहीं हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।

हरियाणा के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 75 से 100 प्रतिशत एरिया में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!