हरियाणा में भादो महीने में भी सावन जैसी झड़ी लगी है। आगामी दिनों में भी भारी बारिश के आसार हैं। आज प्रदेश में हल्की, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है। आज अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी, तो वहीं 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बूंदाबांदी रहेगी।
मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। दरअसल पंजाब के पठानकोट और हिमाचल के कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक पर बने चक्की पुल के क्षतिग्रस्त होने से ये हालात बने हैं। इसके अलावा जम्मू तवी से श्री वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और जम्मू तवी से बाड़ी ब्राह्मण डाउन लाइन पर भी बाढ़ का पानी आ ग
यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, हिसार, भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

