Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के चार जिलों में आज हल्की बारिश:उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, रात को होगा ठंड का अहसास

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा, जिसके चलते आज (सोमवार) और कल (मंगलवार को) चार जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, हवाएं भी अब उत्तर-पश्चिमी चलेंगी, जिससे रात का तापमान गिरने के साथ ठंडक का एहसास होगा। मौसम विभाग ने आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है।

बता दें कि, रविवार को सबसे ज्यादा तापमान करनाल का 37.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज के आसपास 30.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं, रात के तापमान की बात करें तो रात में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद में 27.8 डिग्री और नारनौल (महेंद्रगढ़) में सबसे कम 23 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में रात को तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव की संभावना है। इसके चलते हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 अक्टूबर तक परिवर्तनशील रहने तथा बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है।

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में आज और कल हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है

मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इनके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Exit mobile version