आज 20 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। राज्य में लगातार हो रही बारिश और नदियों के ओवरफ्लो होने से फसलों को हुए नुकसान को लेकर सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का ऐलान कर दिया है।

बहादुरगढ़ में लगातार बारिश और मुंगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में जलभराव है। स्थिति संभालने और दिल्ली में पानी रोकने के लिए हिसार कैंट से सेना बुलाई गई है।

आज CM नायब सैनी कुरुक्षेत्र के पिहोवा, झांसा, शाहाबाद और लाडवा में जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे। सीएम 1 बजे के बाद सबसे पहले पिहोवा पहुंचेंगे और जायजा लेंगे। उसके बाद झांसा, शाहाबाद और लास्ट में लाडवा जाएंगे। इस दौरान सीएम प्रभावित परिवारों से मिलकर हालात की जानकारी लेंगे।

मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत,जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा।

हरियाणा में बारिश और नदियों के ओवरफ्लो होने से 2,748 गांव प्रभावित हैं। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी डेंजर लेवल के ऊपर बह रही हैं। वहीं कैथल और सिरसा में घग्गर नदी ओवरफ्लो है। हथिनीकुंड बैराज में सुबह 7 बजे 58 हजार 947 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!