Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मोखरा में पंजाब निवासी मनिन्द्रजीत व साथियों पर जानलेवा हमला: फरार चल रहा छठा आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने गांव मोखरा मे पंजाब निवासी मनिन्द्रजीत व उसके साथियों पर हुये जानलेवा हमले की वारदात में फरार चल रहा छठा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 23.04.2026 को बोलड पंजाब निवासी मनिन्द्रजीत की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मनिंदरजीत फसल की कटाई करने का काम करते है। दिनांक 23.04.2026 की रात को मनिन्द्रजीत, फौजी व हैप्पी गांव मोखरा मे गेहु कटाई की मशीन कम्बाईन लेकर आये हुए थे और फुलसिंह गांव मोखरा के मकान पर सो रहे थे। रात के समय मनिन्द्रजीत सिंह, फौजी व हैप्पी पर फरसा,गडंसा,लोहे की राड व बिट्टो से जयबीर, आकाश, सोनु, अजय, गोलु, शुभम, बेदपाल, रविन्द्र, नवीन, अर्जुन, भोलु निवासी मोखरा ने जान से मारने की नियत से मारपीट शुरु कर दी। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।
मामले की जांच उप.नि सोहन लाल द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 18.09.2026 को आरोपी अरविन्द पुत्र रमेश निवासी मोखरा खेडी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक समेत पांच आरोपियो को पहले काबू किया जा चुका है।

खुलासा:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 22.04.2026 को मोखरा निवासी फुलसिंह के खेत बसाना रोड पर मनिन्द्रजीत सिंह, फौजी व हैप्पी फसल की कटाई कर रहे थे। गांव मोखरा से 10/12 लडको ने अपने हाथो मे हथियारो सहित आये और कम्बाईन के आगे ट्रैक्टर खडा कर दिया। जिसके बाद युवकों ने फुलसिंह के लडके अजय व लडकी के साथ मारपिट की ओर मौक़े से फ़रार हो गए। रात के समय युवक दोबारा से फुलसिंह के घर आए और घर पर सो रहे हैप्पी, फौजी व मनिंदरजीत के साथ मारपीट करने की वारदात को अन्जाम दिया।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. अरविन्द पुत्र रमेश निवासी मोखरा खेडी रोहतक ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 67 दिनांक 24.04.2026 धारा 109(1), 115, 118(1), 190, 191(3),324(6), 333, 351(3) बीएनएस थाना बहुअकबरपुर
Exit mobile version