Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गरनावठी निवासी देव पर जानलेवा हमला, वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार

      रोहतक पुलिस की टीम ने देव निवासी गरनावठी पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
      पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 26.08.2026 को सुचना मिली की एम़डीयू मे दो पक्षो मे एफडीसी कैफ़ेटेरिया मे झगडा हो रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जाँच शुरू की। जांच के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। मौके से पुलिस टीम ने एक पिस्तौल 6 रौन्द, थार गाडी, फ्राईपैन व चम्मचे बरामद किये। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विक्की, सुमित व अन्य लड़के देव को गंभीर चोटें मारते दिखाई दे रहे हैं। युवको ने पुरानी रंजिश के कारण देव को चोटे मारी है।

       मामले की जांच उप.नि. सुरेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.08.2026 को आरोपी सुमित पुत्र सुरेश निवासी खेडी साध को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा। 

गिरफ्तार आरोपीः

  1. सुमित पुत्र सुरेश निवासी खेडी साध
    रजिस्ट्रड केसः-
Exit mobile version