Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के प्रेम नगर में युवक पर जानलेवा हमला! मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

रोहतक पुलिस ने प्रेम नगर निवासी युवक के साथ मारपिट कर जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे 07 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 14.11.2026 को प्रेम नगर निवासी अमित ने थाना पुरानी सब्जी मण्डी मे शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारम्भिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 14.11.2026 को अमित अपने घर पर मौजुद था। उसी दौरान गली मे रहने वाला बिजेन्द्र अन्य दो युवको के साथ अमित के घर मे आये। अमित को जबरदस्ती बाईक पर बैठा कर झज्जर रोड पर स्थित होटल मे ले गये। होटल मे मौजुद युवको ने अमित पर ठन्डो व लोहे के सरिये से जानलेवा हमला कर दिया।

  मामले की जांच स.उप.नि. सुरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 16.11.2026 को आरोपी सुनील पुत्र सुंन्दर निवासी गांव झमोला जीन्द, देवेश पुत्र अशोक निवासी शीतल नगर रोहतक, हरिश पुत्र मुरारी निवासी सुनारिंया चौंक अहलावत भवन, मनमोहन पुत्र पवन निवासी जनता कालोनी, विशाल पुत्र सन्दीप निवासी प्रित विहार कालोनी रोहतक, पंकज पुत्र सतबीर निवासी मांढोठी झज्जर व जतीन पुत्र तरुण निवासी प्रित विहार छोटुराम कालोनी रोहतक से गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. सुनील पुत्र सुंन्दर निवासी गांव झमोला जीन्द ।
  2. देवेश पुत्र अशोक निवासी शीतल नगर रोहतक ।
  3. हरिश पुत्र मुरारी निवासी सुनारिंया चौंक अहलावत भवन ।
  4. मनमोहन पुत्र पवन निवासी जनता कालोनी ।
  5. विशाल पुत्र सन्दीप निवासी प्रित विहार कालोनी रोहतक ।
  6. पंकज पुत्र सतबीर निवासी मांढोठी झज्जर।
  7. जतीन पुत्र तरुण निवासी प्रित विहार छोटुराम कालोनी रोहतक ।

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 310 दिनांक 15.11.2026 धारा 109(1), 115(2), 127(2), 140(4), 190, 191(3), 351(3), BNS & A.ACT थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक

Exit mobile version