Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Online Fraud: LIC एजेंट बन लगाया 60000 का चूना; फोन पे से दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के एक शख्स के साथ LIC एजेंट बनकर शातिर बदमाश ने ठगी कर ली। 4 बार में उसके खाते से 60 हजार रुपए साफ कर दिए। रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महेन्द्रगढ़ जिले के गांव नांगल सिरोही निवासी अमित कुमार के पास 18 जनवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को LIC एजेंट बताया और जानकारी दी कि उसके द्वारा कराई गई LIC का पैसा आने वाला है। अमित कुमार के साथ काफी देर बात करने बाद वह शातिर ठग के जाल में फंस गया।

ठग ने उसे बताया कि LIC की राशि फोन-पे के जरिए भी डाली जा सकती है। उसके बाद अमित से उसके नंबर पर चल रहे फोन-पे को खुलवाया। अमित का कहना है कि जैसे ही उसने फोन-पे खोला तो उसके पीएनबी शाखा में खुले खाते से नकदी कटनी शुरू हो गई।

शातिर ठग ने पहली बार में 20 हजार, फिर 20 हजार, उसके बाद 15 हजार और फिर 4999 रुपए खाते से निकाले। कुछ देर में ही 4 बार में उसके खाते से 59 हजार 999 रुपए निकल गए। उसके बाद वह बैंक पहुंचा और खाते से संबंधित जानकारी जुटाई। साथ ही जिससे LIC कराई थी, उस एजेंट से भी बात की तो उसे ठगी का पता चला।

उसके बाद पहले महेन्द्रगढ़ थाना में शिकायत दी। मामले की जांच करते हुए ठगी के इस मामले में अब रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने फोन-पे के जरिए जिस खाते में नकदी ट्रांसफर हुई, उसकी डिटेल निकलवाई गई है, ताकि शातिर ठग तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version