Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

साेनाली फाेगाट मर्डर केस मामले में सीबीआई जाँच की मांग करते हुए CJI काे लिखा पत्र; बोले- हत्या का मकसद नहीं बताया

साेनाली फाेगाट मर्डर केस की सीबीआई से जांच करवाने के लिए दिल्ली के एडवाेकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया काे पत्र भेजा है। इसमें लिखा कि 23 अगस्त काे भाजपा नेत्री साेनाली फाेगाट की गाेवा में हत्या हुई है। इसमें उनके एक निजी सहायक सहित 2 लाेगाें काे पुलिस ने हत्या के आराेप में गिरफ्तार किया है।

साेशल मीडिया पर साेनाली का मर्डर हाेने से पहले एक वीडियाे वायरल हो रहा है। इसमें वह लाल क्राॅप टाॅप व नीले रंग का शाॅर्ट्स पहने हुए हैं, पब में लड़खड़ाते हुए निजी सहायक सुधीर सांगवान का सहारा लिए है, जिसका दूसरा साथी सुखविंद्र है। यह सीसीटीवी फुटेज है जिस पर समय 4.27 बजे का है। साेनाली की माैत हाेने पर शरीर के ऊपर काेई चाेट का निशान न हाेने पर दिल का दाैरा बताया था लेकिन पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट में गहरी एवं कुंदबल चाेटें लगी हाेना पाया था।

पुलिस ने पुष्टि की कि हत्या से पहले नशा दिया था लेकिन अभी तक महत्वपूर्ण तथ्य उजागर नहीं हुआ है। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पुलिस ने नहीं बताया और इसमें काैन-काैन शामिल हैं। वर्तमान जांच सिर्फ गाेवा पुलिस तक सीमित है जबकि हत्या के पीछे एक बड़ी साजिश हाे सकती है। इसलिए अन्य राज्याें में भी जांच की आवश्यकता है। सीबीआई से जांच करवानी चाहिए जाे बिना किसी बाधा एवं कानूनी जटिलताओ के स्वतंत्र हाेकर जांच कर सके।

गाेवा पुलिस की दिनभर की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए दिवंगत साेनाली फाैगाट के भाई रिंकू ढाका के मुताबिक गाेवा पुलिस 5 दिन से हमारा समय खराब कर रही है। मर्डर क्याें किया, किसके कहने पर किया, काैन-काैन शामिल है इत्यादि बताने की बजाए वित्तीय व संपत्ति की जांच करके गुमराह कर रही है। वीडियाे काॅल पर सुधीर सांगवान काे लेकर फ्लैट की जानकारी ली थी। उसके चहेरे पर काेई पछतावा या माथे पर शिकन तक नहीं थी। ऐसा लगा कि जैसे उसकी अच्छा खातिरदारी हाे रही है। हरियाणा में हत्याराेपी काे लाकर पूछताछ करते ताे 5 दिन खराब करने की बजाय 5 घंटे में सब कुछ बताते और बरामद भी करवा देते। रिंकू ढाका ने बताया कि ऐसी और भी संपत्तियां हाेगी, जिसकी जानकारी सिर्फ सुधीर सांगवान के पास हाेगी, इससे यह कबूल करवाना चाहिए।

साेनाली फाेगाट मर्डर केस में गहनता से जांच करके साक्ष्य जुटा रहे हैं। गाेवा पुलिस काे आराेपियाें के रिमांड के दाैरान जाे सबूत मिल रहे हैं उनकी जांच हरियाणा में भी करवा रहे हैं। जब जांच पूर्ण हाे जाएगी, तब टीम वापस गाेवा लाैटेगी। इस मामले में साेनाली के परिवार व हरियाणा पुलिस का पूरा सहयाेग मिल रहा है।

जसपाल सिंह, डीजीपी, गाेवा।

Exit mobile version