Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मारुति कंपनी में घुसा तेंदुआ: देर रात कैंपस में घूमता हुआ दिखा; मैनेजमेंट ने 2 दिन की छुट्टी की, पकड़ने की कोशिश जारी

रोहतक में मारुति कंपनी कैंपस में एक तेंदुआ घुस गया। देर रात कैंपस में ये घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद से कर्मचारियों और परिसर में रहने वाले अधिकारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कंपनी मैनेजमेंट ने इसको देखते हुए प्लांट में दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। मारुति कंपनी बलियाना IMT, रोहतक में ये तेंदुआ अभी भी है, जिसको प्रशासन की तरफ से पकड़ने की कोशिश जारी है।

दरअसल, श्रमिक दिवस एक मई को रात करीब आठ बजे ये तेंदुआ कैंपस में घूमता हुआ दिखाई दिया। कंपनी मैनेजमेंट की ओर से इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है।वन्य जीव विभाग के एसआई चरण सिंह ने बताया कि मारुती कंपनी में तेंदुए के होने की एक फुटेज मिली है, जिसके बाद एक टीम गांव में गई है। वहीं, थाना सदर की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version