हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाले ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। पहलवान बजरंग पूनिया को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एक विदेशी फोन नंबर से आए मैसेज में उन्हें कहा गया है कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो, वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा, ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है कर ले, ये हमारी आखिरी और पहली चेतावनी है। धमकी मिलने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में ​मामला दर्ज करवाया है। पुलिस विदेशी नंबर को ट्रेस करने की ​को​शिश कर रही है। इसमें साइबर क्राइम एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया को रविवार को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप्प पर एक मैसेज आया। मैसेज में बजरंग पूनिया को कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया है। मैसेज में लिखा था कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वर्ना तेरे और तेरे परिवार के लिए यह अच्छा नहीं होगा। यह हमारा आखिरी मैसेज है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज है। जहां शिकायत करनी है वहां कर लो यह हमारा पहला और आखिरी चेतावनी है। 

कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने इस बात की सोनीपत के बहालगढ़ थाने में पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!