Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में लॉरेंस का शूटर जिंदा जला उतारा मौत के घाट: बंबीहा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी– हाथ-पांव बांधकर आग में फेंका

हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की हत्या कर दी गई है। राजन के हाथ-पांव बांधकर जिंदा ही उसे आग के हवाले किया गया। राजन का शव पश्चिमी यमुना किनारे जली हुई हालत में मिला। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस की विरोधी गैंग बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट कर ली है।

उधर, हत्या की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजन कई बड़ी गैंगवार में शामिल रहा है।

Exit mobile version