Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिद्धू मूसेवाला के गानों से नाराज था लॉरेंस बिश्नोई; बंबीहा बोले गाने से बंबीहा गैंग से नजदीकियों का हुआ शक

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान पुलिस को नई जानकारियां हासिल हो रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि सिद्धू मूसेवाला के गानों से वह और उसका ग्रुप काफी नाराज था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला का खुद किसी गैंग से ताल्लुक नहीं था। सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस और बंबीहा गैंग की गैंगवार की भेंट चढ़ गए। लॉरेंस गैंग मूसेवाला के गीतों से नाराज था। लॉरेंस गैंग को शक था कि मूसेवाला गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग की तारीफ करते हैं। इसके अलावा अपने गीतों में लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हैं। साथ ही यह भी नई जानकारी मिली है कि सिद्धू ने जो बंबीहा गाना गाया था, उस पर वह काफी नाराज था, पूछताछ में लॉरेंस ने पुलिस को बताया कि गलत गाना गाने की वजह से उसकी मूसेवाला से नाराजगी बढ़ती गई।

पंजाब पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस ने यह बातें कही हैं। हालांकि, मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बाद मूसेवाला लॉरेंस गैंग की आंखों में खटकने लगे। इसके बाद 29 मई को मूसेवाला की मानसा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

सिद्धू मूसेवाला के सभी गीत एग्रेसिव होते थे। हालांकि, उन्होंने एक लैजेंड गीत गाया था। जिसमें मोहाली की एक पॉश कॉलोनी का नाम लेते हुए कहा था कि वहां रहने वाले मेरा कुछ नहीं कर सकते। इस कॉलोनी में लॉरेंस के करीबियों के रहने के चर्चे होते रहे हैं। फिर मूसेवाला ने बंबीहा बोले गीत गाया था। यूं तो बंबीहा पंजाब में मशहूर पक्षी है, लेकिन लॉरेंस गैंग को गीत के बोल और वीडियो से शक था कि मूसेवाला ने साफ तौर पर बंबीहा गैंग की तारीफ की है।

Exit mobile version