Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में देर रात खूनी तांडव, 10 राउंड हवाई फायरिंग से दहली संजय कॉलोनी, गाड़ियाँ तोड़ीं

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में गुरुवार देर रात मामूली बहस के बाद ऐसा तांडव मचा कि पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। रास्ते से सरिया और कांटा हटाने जैसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद (Faridabad Crime News) देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्साए दुकानदार ने अपने दर्जनों गुर्गों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने स्थानीय लोगों पर हमला बोल दिया। इस वारदात में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गली में दुकान के बाहर रखे सरिया और कांटा हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने दुकानदार से आपत्ति जताई थी। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी दुकानदार आपा खो बैठा और उसने फोन करके अपने साथियों को हथियारों के साथ मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचते ही उपद्रवियों ने गली में खड़ी तीन से चार गाड़ियों के शीशे लाठी-डंडों से तोड़ डाले और विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।(Sanjay Colony Brawl Faridabad) इसी बीच इलाके में खौफ पैदा करने की नीयत से बदमाशों ने 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलोनी में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। (Faridabad Local News Jagmarg) हालांकि पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी दुकानदार अपनी दुकान में ताला लटकाकर साथियों समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी तेज कर दी है।

थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गली और आसपास की मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फायरिंग करने वाले बदमाशों और उपद्रवियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि फरार दुकानदार और वारदात को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Exit mobile version