हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) का आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया गया था। परीक्षा का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जा चुका है, परीक्षा परिणाम घोषणा से पूर्व अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित वेरिफिकेशन केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाई गई थी। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम उपरांत अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए शेष अभ्यर्थियों को 12 से 14 नवंबर एवं 19 से 21 नवंबर 2025 तक दूसरा अवसर दिया गया था।दूसरे अवसर में शेष अभ्यर्थियों द्वारा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाई जानी अनिवार्य थी। जो अभ्यर्थी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अर्थात जिनका परीक्षा परिणाम RLV (Result late due to verification) दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थी 8 जून व 9 जून को बोर्ड मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं।उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी द्वारा अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी बायोमेट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाई जानी शेष है, उन सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेज दिए जाएंगे। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!