Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 2 गाड़ियों में सवार 4 युवक गिरफ्तार, 350.420 किलो डोडा पोस्त बरामद

   पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशानिर्देशो अनुसार एएनसी स्टाफ की टीम ने नशीले पदार्थो का अवैध धंधा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते  हुये सापंला एरिया से दो गाडियो मे सवार चार युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवको से कुल 350 किलो 420 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
 पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम नजदीक गांव हसनगढ के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की पंजाब निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये केएमपी हाईवे से जम्मू कटरा की तरफ जाने वाले सडक पर दो गाडियो मे सवार चार युवको को काबू किया गया। युवको की पहचान लखवीर पुत्र जरनैल निवासी रुगंला पंजाब, अनमोल पुत्र परमजीत निवासी रुगंला पंजाब, रशविन्द्र पुत्र भौलासिंह निवासी सिंहाल पंजाब व राजबीर पुत्र जीतसिंह निवासी खडियाल पंजाब के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनो गाडियो मे से कुल 350 किलो 420 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सापंला मे अभियोग संख्या 321/2026 अंकित किया गया है।
Exit mobile version