Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशे की बड़ी खेप बरामद! गाड़ी सवार दो युवक काबू, 3 किलो 629 ग्राम चरस जब्त

रोहतक पुलिस की एसडीयू की टीम ने दौराने गश्त गाडी सवार दो युवको को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से कुल 03 किलो 629 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो को 09 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर हासिल किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

        पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि रविन्द्र के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम झजजर खरखौदा रोड नजदीक गांव भैसरु के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने नाकाबन्दी सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये खरखौदा से सापंला की तरफ से आ रही गाडी न.HR-12AL-8551 मे सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान सुनील पुत्र राजसिंह निवासी चिडी व प्रताप पुत्र राजपाल निवासी कबलाना झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से 3 किलो 629 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सापंला मे अभियोग संख्या 411/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version