रोहतक पुलिस की एएनसी की टीम ने दौराने गश्त गाडी सवार दो युवको को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से कुल 04 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो को 06 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर हासिल किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि सन्दीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम खरावड बाईपास फ्लाई ओवर के नीचे गश्त मे मौजूद थी। दौराने नाकाबन्दी सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये दिल्ली की तरफ से आ रही गाडी न. DL-3CBA-7766 मे सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान बिट्टु पुत्र धर्मबीर निवासी भैणी चन्द्रपाल व अजीत पुत्र रामेश्वर निवासी सुनारियां कलां रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से 4 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 292/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
