Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर Landslide, अब तक 30 लोगों की मौत…घायलों में हरियाणवी भी शामिल

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब 30 या 31 लोगों के मरने की खबर है। यह हादसा बीते दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुवारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। कल देर रात तक कम लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह यह आंकड़ा बढ़ गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें हरियाणा के लोग भी शामिल हैं। 

प्रशासन का कहना है कि 23 से ज्यादा लोग घायल हैं तथा कई लोग लापता भी हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं  पंजाब के अमृतसर के लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा घायलों में कुछ लोग उत्तर प्रदेश के भी बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज कटड़ा के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version