Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वायनाड में लैंडस्लाइड- अबतक 276 मौतें: 200 से ज्यादा लोग लापता; 400 घरों की बस्ती में सिर्फ 45 मकान बचे, नदी में बह रही लाशें- बारिश मचा रहीं तबाही, राहुल-प्रियंका चुरलमला पहुंचे

वायनाड : केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद आई तबाही में लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है।लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 276 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 200 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं। भूस्खलन के मलबे से अब तक 276 शव निकले जा चुके हैं, जो लापता हैं उनके भी जीवित बचने की उम्मीद न के बराबर जताई जा रही है क्योंकि घटना को हुए 3 दिन हो गए हैं। बचाव अभियान में समय बीतता जा रहा है और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण यह और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि दो दिनों में 1,592 लोगों को बचाया गया है और जब तक अंतिम संभावित जीवित व्यक्ति को बचा नहीं लिया जाता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे। मंगलवार की सुबह हुए दो भूस्खलनों से हुई तबाही का अंदाजा देता है, जिसमें मुंडक्कई और दो पड़ोसी गांव लगभग खत्म हो गए। 200 से अधिक लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

वायनाड जिला प्रशासन ने कहा कि मृतकों में 30 बच्चे शामिल हैं। देर शाम तक 96 शवों की पहचान हो चुकी थी और इनमें से 75 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी भी वायनाड पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुरलमला पहुंचे हैं। लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा नुकसान यहीं हुआ है। यहां के बाद दोनों रिलीफ कैंप जाकर पीड़ितों से मिलेंगे। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

सेना, नौसेना और एनडीआरएफ की बचाव टीमें मलबे के ढेरों को खोदने और लकड़ी और कंक्रीट के अवशेषों को तोड़ने में लगी हैं। ये वे मलबा है जो कभी घर हुआ करते थे। टीमें दिन-रात जुटे हैं ताकि जीवित बचे लोगों की तलाश की जा सके।

सर्च अभियान में ज्यादातर कीचड़ से सने, फूले हुए शव मिल रहे हैं। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी, बचाव दल पहाड़ी क्षेत्र के बाकी हिस्सों से कटे हुए इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि मुंदक्कई और पड़ोसी बागान क्षेत्रों में तैनात सेना की इकाइयों ने प्रभावित क्षेत्र के कुछ हिस्सों में फंसे लगभग 1,000 लोगों को बचाया है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने दिन भर कई हवाई सर्वेक्षण किए।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन के कार्यालय ने कहा कि सेना चूरलमाला में बचाव अभियान के लिए बेली ब्रिज का निर्माण कर रही है, भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पूरी रात काम करने के बावजूद सेना बेली ब्रिज का काम पूरा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुल बनाने का काम अंतिम चरण में है। सेना को उम्मीद है कि आज दोपहर से पहले पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। जहां मंगलवार सुबह 4.10 बजे दो भूस्खलनों में से दूसरा भूस्खलन हुआ। पहला भूस्खलन सुबह 2 बजे मुंदक्कई पर गिरा। एक अधिकारी ने कहा, “IAF C 17 विमान ने सेना के तीन खोज और बचाव कुत्तों के साथ बेली ब्रिज को दिल्ली से कन्नूर पहुंचाया। राज्य सरकार ने आपदा के बाद से लापता लोगों की एक सूची प्रकाशित की। सबसे कम उम्र का 14 दिन का एडम सयान है जबकि सबसे बुजुर्ग 85 वर्षीय अब्दुर्रहमान मुसलियार है।

सूची में यूपी के एक परिवार के चार सदस्य – बॉबी चौहान, पिंटो चौहान और दो अन्य शामिल हैं। इसके अलावा ओडिशा के स्वाधीन पांडा शामिल हैं। सीएम विजयन की कैबिनेट ने आपदा के लिए केरल की प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए दिन में पहले बैठक की, जो राज्य में 2018 की बाढ़ के बाद सबसे खराब थी जिसमें लगभग 500 लोगों की जान चली गई थी, और अब तक की सबसे खराब एकल-साइट प्राकृतिक आपदा थी।

तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी AIADMK ने बुधवार को वायनाड के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए रिलीफ पैकेज देने की घोषणा की है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि 1 करोड़ रुपए के अलावा हम पड़ोसी राज्यों को रिलीफ मटेरियल भी भेजेंगे।

Exit mobile version