Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बिजली थाना टीम से मकान मालिक ने की मारपीट; बेटे को चोट लगी देख मां ने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी जड़े थप्पड़, मां-बेटे पर FIR

सोनीपत में बिजली चोरी के केस में जमकर हंगामा हुआ। तफ्तीश के लिए सिंचाई एवं बिजली थाना रोहतक की एक टीम खरखौदा पहुंची थी। आरोप है कि मकान मालिक ने खुद ही अपने सिर में चोट मारी। फिर इल्जाम पुलिस पर लगाया। बेटी की हालत देखकर गुस्साई इस व्यक्ति की मां ने पुलिस कर्मियों काे थप्पड़ जड़ दिए, वर्दी भी फाड़ी। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

बताया गया है कि रोहतक से सिंचाई एवं बिजली थाना की एक टीम जिसमें SI सतीश कुमार, एएसआई देवेंद्र सिंह, प्रधान सिपाही सुनील के अलावा कुछ बिजली अधिकारी व कर्मी शामिल थे, केस नंबर 3459 दिनांक 6 अप्रैल 2022 धारा 135 EC ACT के तहत कार्रवाई करने खरखौदा पहुंची थी।

SI सतीश ने बताया कि वे मटिंडू रोड खरखौदा में सनवर के मकान पर पहुंचे। वहां सनवर हाजिर मिला। टीम ने उसे मकान के बाहर बुलाकर उसके खिलाफ दर्ज केस की जांच में शामिल होने बारे नोटिस देने की कोशिश की तो वह एक दम तैश मे आकर जोर से आवाज लगाते हुए अपने घर के अन्दर चला गया।

SI सतीश ने बताया कि वे मटिंडू रोड खरखौदा में सनवर के मकान पर पहुंचे। वहां सनवर हाजिर मिला। टीम ने उसे मकान के बाहर बुलाकर उसके खिलाफ दर्ज केस की जांच में शामिल होने बारे नोटिस देने की कोशिश की तो वह एक दम तैश मे आकर जोर से आवाज लगाते हुए अपने घर के अन्दर चला गया।

पुलिस का दावा है कि कुछ देर बाद सनवर अपने सिर मे चोट मारकर वापस लौटा और ललकारा कि पुलिस वालों ने उसको चोटें मारी है। उसी समय सनवर की मां भी आ गई, जो सनवर व उसकी मां ने SI सतीश व साथी HC सुनील कुमार के साथ हाथापाई करके उसकी वर्दी फाड़ दी। प्रधान सिपाही सुनील को थप्पड- मुक्के मारे। साथ ही चेतवानी दी कि फिर कभी उनके घर आए तो जान से मार देंगे। आरोप लगाकर तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा।

एसआई सतीश ने बताया कि झगडे़ की आवाज सुनकर काफी भीड़ मौके पर इकट्‌ठी हो गई। इसका फायदा उठाकर सनवर व उसकी मां उनको धमकी देते हुए मौका से भाग गये। सनवर और उसकी मां ने ऐसा करके हमारी सरकारी ड्युटी मे बाधा पहुंचा कर उनको चोटें मारी हैं। एचसी सुनील को बाद में अस्पताल में दाखिल कराया गया।

खरखौदा थाना के SI कृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने एसआई की शिकायत पर सनवर व उसकी मां के खिलाफ धारा 186/332/353/506/34 IPC के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version