Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मकान मालिक पर किराएदार महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पूरे परिवार को घर से निकाला

रोहतक शहर की एक कॉलोनी में महिला से उसके ही मकान मालिक ने छेड़खानी कर दी। पति के विरोध करने पर मकान मालिक ने दोनों को घर से निकाल दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जींद निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। अाराेप है कि मंगलवार को जब वह घर पर अकेली थी तो मकान मालिक ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। शाम पति के अाने पर उसने सारी बातें बताई। पति ने मकान मालिक से इसका विरोध किया तो उसने घर से निकाल दिया।

Exit mobile version