Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

“रेवाड़ी में जमीन सौदा विवाद हिंसक: 8 कनाल भूमि की रजिस्ट्री अटकने पर मारपीट”

रेवाड़ी के गांव गोठड़ा में 62 लाख रुपए के जमीन सौदे को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन बेचने वाले व्यक्ति ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दायर कर दिया था, जिसके चलते जनवरी में जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

शिकायत के अनुसार, रजिस्ट्री रुकने से नाराज जमीन का सौदा करवाने वाली बिचौलिया अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और प्रॉपर्टी मालिक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

सोहन लाल ने बताया कि वह गोठड़ा का रहने वाला है। गांव में एक जगह उसकी 9 कनाल से अधिक कृषि जमीन है। पिछले साल गांव के चेतन प्रकाश ने उसकी करीब 8 से अधिक जमीन का सौदा करीन के धर्मबीर के साथ 62 लाख रुपए में करवाया। बाद में आरोपियों ने एग्रीमेंट के कागजों में छेड़छाड़ कर जमीन को की जगह 9 कनाल लिख ली।

उन्होंने बताया कि सौदे के दस्तावेजों में छेड़छाड़ का विरोध करने से चेतन प्रकाश खफा था। बीती देर शाम वह गांव में किसी को पैसे देकर मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीच में दोस्तों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Exit mobile version