Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऑपरेशन के बाद भी महिला की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर परिजनों ने चार घंटे लगाया जाम

रबूपुरा। निजी अस्पताल में भर्ती महिला की 3 असफल ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। मंगलवार सुबह मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों और बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए। दरअसल हुआ यूं कि गांव आछेपुर निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी पूनम (27) के गर्भाशय में पीड़ा होने पर सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन अस्पताल में चिकित्सक नहीं होने पर महिला को कस्बा स्थित राज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने गर्भाशय में गांठ होने की बात कहते हुए तुरंत आपरेशन करने की बात कही। आरोप है कि सोमवार दोपहर 2 बजे उसका ऑपरेशन किया गया बावजूद जिसके पूनम की पीड़ा कम नहीं हुई। साथ ही रक्तस्राव होने लगा। डॉक्टर उसी शाम को 1 2 घंटे बाद में दोबारा ऑपरेशन किया लेकिन बाद में रक्तस्राव बढ़ जाने से महिला ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि चिकित्सकों ने सोमवार को परिजन को महिला की मौत की जानकारी नहीं दी। चिकित्सक महिला के स्वस्थ होने का आश्वासन देते रहे।

मंगलवार सुबह महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों की गिरफ्तारी और मुुआवजे की मांग पर अड़ गए। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को देख अस्पताल कर्मी फरार हो गए। ग्रामीणों ने महिला को शव रबूपुरा गोलचक्कर पर रखकर रबूपुरा-बुलंदशहर और रबूपुरा-ग्रेटरा नोएडा मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर हंगामे के बाद संचालक ने अस्पताल पर ताला लगाकर लापता हो गया है।

Exit mobile version