राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा व एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक लीड होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही मतगणना शुरू हुई और एनडीए प्रत्याशी ने भारी वोटों से लीड ली, वैसे ही भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुह मीठा करवाया। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पछाड़ दिया है। अब सिर्फ उनकी आधिकारिक घोषणा ही बाकी रह गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आदिवासी समुदाय अभी तक मुख्य धारा से कटा हुआ था। देश की पहली आदिवासी महिला की सर्वोच्च पद पर जीत यह दर्शाती है की पीएम मोदी और भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करती हैं। उनका कहना था कि पूरे आदिवासी समाज के लिए यह गौरव का पल है। देश के सबसे ऊंचे पद पर समाज के दबे-कुचले आदिवासी समाज की महिला आसीन होने जा रही हैं। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा।
मेयर मनमोहन गोयल व जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि पूरे देश मे भाजपा नेतृत्व द्वारा पन्द्रह हजार मंडलों में जीत का जश्न मनाने का काम हो रहा है। खासतौर पर आदिवासी समुदाय के देशभर के करीब एक लाख तीस हजार गांवों में भव्य जश्न मनाया जा रहा है। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल होने का रिकॉर्ड भी द्रौपदी मुर्मू जी के नाम है। आज का दिन ऐतिहासिक है और स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। क्योंकि एक आदिवासी महिला आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची है। यह महिलाओं समेत हम सभी के लिए एक प्रेरणा है कि यह देश कर्म प्रधान देश है। अगर कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से कर्म करेगा तो उसे निश्चित रूप से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सतीश आहूजा, राजेश भालौठ, पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश भाटिया, एडवोकेट रणवीर ढाका, नागेंद्र शर्मा, रमेश अत्री, नरेंद्र वत्स, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, ओमप्रकाश बागड़ी, वीर सिंह हुड्डा, प्रेम सिंह हुड्डा, बलवान कौशिक, देवराज सांपला, पार्षद सुरेश किराड़, मनोनीत पार्षद अमित बंसल, आदेश सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा, सुमिता भाटिया जांगड़ा, एडवोकेट अनिता बुधवार, आशा शर्मा, वीना सिक्का, सरोज हुड्डा, अंजू डाबरा, प्रिया कपूर, एडवोकेट वजीर खोखर, सरदार कुलविंदर सिक्का, अजय धनखड़, रविन्द्र कौशिक इत्यादि समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

