Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लाइन में लगे 500 लोग, 70 को ही लग पाई डोज – और सीएम कह रहे हरियाणा के कई जिले में 18+ को लगी 100 फीसदी वैक्सीन

महेंद्रगढ़ में टीके का टोटा:

जिले में लगातार दूसरे दिन भी वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी रही। जिले के 16 सेंटरों पर 1123 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी जबकि वैक्सीन लगवाने आये लोगों की संख्या कई हजारों में रही। महेंद्रगढ़ सेंटर की ही बात करें तो यहां वैक्सीन के लिए दोपहर तक वैक्सीन के लिए करीब 500 लोग पहुंचे, जहां महज 70 लोगों को ही कोवैक्सीन की दूसरी डोज लग स्की।

दो दिन में दो हजार को भी नहीं लगी वैक्सीन

जिले में दो दिनों में वैक्सीन की कमी के चलते 2 हजार लोगों को भी नहीं लगी है। लोग वैक्सीन के लिए अपना काम-धंधा छोड़कर सुबह से भूखे-प्यासे ऊपर से उमस भरी गर्मी का सामना करते हुए घंटों वैक्सीनेशन सेंटरों पर लाइनों में लगे रहते हैं। फिर कई घंटे खड़े रहने के बाद उन्हें पता चलता है कि वैक्सीन ही नहीं है।

वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इन सेंटरों पर कर्मचारियों व लोगों में काफी कहासुनी हो रही है। माने तो इनमें गलती दोनों में से किसी की भी नहीं हैं। कर्मचारी के पास वैक्सीन नहीं, वहीं दूर-दराज से काम छोड़कर आए लोग परेशानी के चलते अपना गुस्सा कर्मचारियों पर उतार रहे हैं। जिले में अधिकांश सेंटरों पर लोगों को दूसरी डोज का ही लाभ मिला।

Exit mobile version