Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कुनाल तलवाड ने वार्ड 12 से ठोकी दावेदारी; IIT से पढ़ाई कर MNC में बतौर इंजीनियर कर चुके नौकरी; अब करना चाहते जनता की सेवा

रोहतक के वार्ड 12 के युवा और अनुभवी उम्मीदवार कुनाल तलवाड ने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, और सुरक्षा के लिए ठोस योजनाओं के साथ अपनी दावेदारी पेश की है। कुनाल तलवाड ने बेंगलुरु से पढ़ाई और IIT गांधीनगर में इंटर्नशिप के बाद, उन्होंने Big 4 और प्रमुख MNC में काम किया। अब वे अपने अनुभव से वार्ड को आदर्श क्षेत्र बनाने का संकल्प रखते हैं।

उनकी प्राथमिकताएँ:

सड़क और सीवेज सुधार: गड्ढों और जलभराव का स्थायी समाधान।

स्वच्छता और सुरक्षा: ग्रीन बेल्ट्स की सफाई, सीसीटीवी, गेट्स और चौकीदार तैनाती।

पर्यावरण संरक्षण: सोलर लाइट्स और रीसायकल्ड प्लास्टिक टाइल्स का उपयोग।

कुनाल तलवाड ने नव वर्ष, लोहरी, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि हमारे क्षेत्र का समग्र विकास और बेहतर जीवनस्तर सुनिश्चित करने के लिए मैं आपके साथ मिलकर कार्य करूंगा। सबके आशीर्वाद और सहयोग से वार्ड 12 के सभी नागरिकों के जीवन में समृद्धि और खुशियाँ लाने का प्रयास करेंगे।

Exit mobile version