Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से की मुलाकात:कार में अकेले 10 जनपथ पहुंची; मीटिंग से बढ़ी हलचल

हरियाणा में आज (3 अक्टूबर) शाम 6 बजे प्रचार थमने से पहले सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस में हलचल मचा दी। वे अचानक गुरुवार सुबह सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंच गई। कुमारी सैलजा और सोनिया गांधी के बीच करीब आधे घंटे की मीटिंग हुई। जिसके बाद सैलजा मीडिया से बात किए बगैर कार में वहां से निकल गईं।

कुमारी सैलजा की इस मुलाकात के बाद हरियाणा की राजनीति व खास तौर पर पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के गुट में हलचल पैदा हुई है। राहुल गांधी की अंतिम रैली से पहले सोनिया गांधी से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चुनाव के बीच कुमारी सैलजा को बीजेपी से भी ऑफर मिला था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था। हालांकि बीजेपी के ऑफर को सैलजा ने ज्यादा भाव नहीं दिया।

Exit mobile version