Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

“Kulhad Pizza Couple” को फिर मिली धमकी; निहंग बोले- वीडियो डिलीट करो, या पगड़ी पहनना बंद करो; वरना रेस्टोरेंट बंद करवाएंगे- 4 दिन का दिया समय

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ निहंग द्वारा आज किया जाने वाला प्रदर्शन चार दिनों के लिए टाल दिया गया है। श्री वाल्मीकि जी महाराज के महोत्सव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक निहंगों बाबा मान सिंह ने कहा- अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती तो हम कपल का रेस्टोरेंट बंद करेंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ निहंग सिंह मीटिंग हो गई है। निहंग थाना डिवीजन नंबर-4 में पहुंचे थे। जहां से निकलने के बाद उन्होंने कपल को अल्टीमेटम दिया है।

बीते दिनों निहंग बाबा मान सिंह अपने समर्थकों के साथ कपल के रेस्टोरेंट के बाहर इकट्ठा होंगे। निहंग बाबा मान सिंह ने कल यानी रविवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह सोमवार को जालंधर पहुंच जाएंगे। जिसे भी कोई बात करनी है तो वह आकर हमसे कर सकता है। भलाई इसी में है कि आप इस मामले को ज्यादा बड़ा न बनाएं। पिछली बातों के आधार पर मैं आपको छोटे भाई की तरह समझाऊंगा।

वहीं, कुल्हड़ पिज्जा कपल के हक में हिंदू नेत्री साधवी देवी ठाकुर ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा- पगड़ी पहनने के लिए कोई नियम नहीं है। अगर पगड़ी पहनकर कोई काम करना गलत है तो पब और बार में पगड़ी पहनकर मत जाएं। जो लोग मांस खाते हैं वो मांस छोड़ दें। अकेले उक्त कपल को ही क्यों टारगेट किया गया। ऐसा कहना कि सिखों के अलावा कोई और पगड़ी नहीं पहन सकता।

निहंगों के विरोध के बाद अब कपल ने रविवार को अपना एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कपल ने कहा था कि वे अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) जाएंगे और वहां अपनी अर्जी लगाएंगे। सहज ने कहा था कि श्री दरबार साहिब पहुंचकर पूछूंगा कि मैं दस्तार (पगड़ी) सजा सकता हूं या नहीं। लेकिन अगर मैं गलत हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। वीडियो में सहज के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत भी मौजूद थी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। जिसके बाद दोबारा निहंग बाबा मान सिंह ने नया वीडियो जारी किया।

सहज ने आरोप लगाया था कि मेरे और मेरे परिवार के साथ जहां भी गलत हो रहा है, हमारी बात सुनी जानी चाहिए। सहज ने आगे कहा था कि मुझे पूरा यकीन है कि हमें इंसाफ दिया जाएगा। क्योंकि हमारी संस्था सही को सही और गलत को गलत बताती है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब से मेरा निवेदन है कि मेरी और मेरे परिवार सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए व मेरे रेस्टोरेंट की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते दिनों जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल के रेस्टोरेंट के बाहर निंहगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। जहां निहंगों ने मांग की थी कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।अगर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों से जितनी भी वीडियो है कुल्हड़ पिज्जा कपल डिलीट कर देता है तो ठीक, नहीं तो फिर वह चाहे सारी पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

निहंगों ने कहा था कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। निहंगों ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते, वह इस मामले को लेकर रोष जाहिर रखेंगे। उन्होंने कहा थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह मामला शांत करवाया था। जाते जाते निहंगों ने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद इसका एक्शन लेंगे।

Exit mobile version