हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आज आदमपुर में बिजली पंचायत की। इस मौके पर पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने मंच से कहा कि आदमपुर हल्के से बिजली मंत्री का लगाव रहा है। वे आदमपुर के लोगों के काम करना चाहते हैं। वे जुबान के धनी व्यक्ति हैं।

कुलदीप ने कहा कि मुझे पता चला कि परसों दो मुख्यमंत्री आ रहे हैं। पहले भूपेंद्र हुड्‌डा आया, दीपेंद्र हुड्‌डा आया। अब यह दोनों आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि आदमपुर में चुनाव आ गया। क्योंकि चुनाव के बगैर यह लोग दिखते नहीं हैं। कल केजरीवाल आता है तो उससे दो बातें पूछना।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एक ही बात बार-बार कही कि हरियाणा वालों को SYL का पानी नहीं देंगे। हमारे लोगों की आंखों के आंसू तक सूख गए। हमारा नहरी पानी पंजाब खाए बैठा है। अब पंजाब का मुख्यमंत्री आ रहा है, मैं अरविंद केजरीवाल को चैलेंज करता हूं कि कल हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने की घोषणा कर देना, आपकी स्टेज पर उसी वक्त कुलदीप बिश्नोई चढ़ जाएगा। यह केवल बरसाती मेंढक हैं, बारिश में ही नजर आएंगे।

भूपेद्र सिंह हुड्‌डा ने भी आदमपुर से भेदभाव किया, नौकरियों, पानी और विकास के मामले में भेदभाव किया। अब यह गांवों में आए तो उनसे पूछना कि भेदभाव क्यों किया। यह हलका चौधरी भजनलाल का हलका है, बाहर का कोई आवे, तो मान सम्मान करो, हलवा और चूरमा खिलाओ, परंतु वोट कुलदीप को ही दियो। मैंने इस्तीफा आपसे पूछकर दिया था। अपने शुभ चिंतकों से राय लेकर इस्तीफा दिया। हमार 26 साल का बनवास खत्म करना चाहिए।

आप लोगों ने राय दी थी कि सरकार में हिस्सा करो। हम पिछड़ रहे हैं। उप चुनाव आ रहा है, कोई भूल न कर देना भाई। नहीं तो बनवासी ही रहोगे। आदमपुर हलके में 72 हजार वोटों से जीत का रिकॉर्ड चौधरी भजन लाल की जीत का है। उम्मीद है कि आप लोग इसे तोड़ेंगे।

मंच पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि आदमपुर उप चुनाव में कुछ लोग हरियाणा में चुनावी जमीन तलाश रहे हैं। परंतु इन लोगों की उप चुनाव में गोडिया लगा देना, ताकि ये हरियाणा की ओर न देखें। ये चुनाव दूडाराम, रणजीत सिंह और कुलदीप बिश्नोई का समझकर लड़ना।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!