Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जेल से बाहर आते ही KRK ने दी चेतावनी, ट्रोर्ल्स के निशाने पर आए बॉलीवुड एक्टर!!

बॉलीवुड क्रिटिक कमाल राशिद खान अपने कटाक्ष बयानों के कारण लोगों की चर्चा का विषय बने रहते हैं। अपने पर्सनल लाइफ के कारण भी कमाल लोगों से सुर्खियां हासिल करते हैं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड क्रिटिक कमाल को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें कुछ ही समय के बाद जमानत भी मिल गई थी। लेकिन कमाल राशिद खान एक बार दोबारा से अपने ट्वीट्स के जरिए चर्चा का विषय बने हैं। जेल से वापिस आने के बाद ही कमाल ने सोशल मीडिया पर दमदार ट्वीट्स करने शुरु कर दिए हैं। 

ट्वीट कर दी चेतावनी 

कमाल राशिद खान ने जेल से बाहर आते ही अपने ट्वीट के जरिए लिखा कि- ‘मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं।’ केआरके के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनके ट्रोल भी किया है। 

I am back for my vengeance.?— KRK (@kamaalrkhan) September 11, 2022

फैंस ने किया ट्रोल 

फैंस ने केआरके के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि – ‘ब्रह्मास्त्र के रिव्यू का इंतजार कर रहे हैं।’ 

एक यूजर ने लिखा – ‘बेल्ट ट्रीटमेंट नहीं मिला क्या जेल में ।’

आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण गिरफ्तार हुए थे केआरके 

गौरतलब है कि केआरके ने बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद मलाड़ पुलिस ने एक्टर को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। 2020 के इस ट्वीट पर एक साल बाद जून 2021 में केआरके के खिलाफ धारा 354 और आइपीसी की धारा 509 के अंतगर्त मामला दर्ज किया गया था। 

Exit mobile version