Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कृति सेनन को इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ा महंगा, Viral Video देख फैंस ने किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आए दिन फैंस की सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी फिल्मों के कारण तो कभी अपने रिलेशन की खबरों की कारण वह फैंस की लाइमलाइट ले ही लेती हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास में सफर किया। इस दौरान वह समरी व्हाइट आउटफिट में दिखी। हांलाकि कृति ने अपने चेहरे पर फेस मास्क लगाया था लेकिन फैंस ने उन्हें शूट कर लिया और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें फैंस एक्ट्रेस की सादगी काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कृति का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह आगे की सीट पर बैठे बच्चे से भी बात करती दिख रही हैं। फिर दोनों एक-दूसरे के साथ भी खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में कृति का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इसके अलावा कृति का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस को कृति का  यह बचपना काफी पसंद आ रहा है कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है। तो कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है। 

वहीं अगर बात कृति सेनन के वर्कफ्रंट की करें तो वह आखिरी बार ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन के साथ दिखी थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब कृति जल्द ही प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’ में दिखने वाली है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इसमें कृति माता सीता का किरदार में दिखने वाली हैं। 

Exit mobile version