Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कृष्णमूर्ति हुड्डा ने पूर्व CM पर साधा निशाना बोले पूर्व मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खिलवाड़ किया ,अब वह पूर्व CM के सामने चुनाव लड़ेंगे

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने ​​​​​रविवार को ​रोहतक के किलोई गांव में जनसभा की। किलोई पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के इलाके में आता है। यहां कृष्णमूर्ति हुड्डा ने पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि CM रहते हुए उन्होंने युवाओं को रोजगार न देकर खिलवाड़ किया।

कृष्णमूर्ति हुड्‌डा खुद किलोई से पूर्व CM हुड्‌डा के खिलाफ चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं। इसी वजह से वह इस इलाके में कई दिनों से खासे सक्रिय हैं। कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खिलवाड़ किया इसलिए उसे कभी माफ ना करना। अब वह पूर्व CM के सामने चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व CM ने 10 साल सत्ता में रहते हुए युवाओं को रोजगार नहीं दिया। अगर युवाओं को नौकरी लगा दी जाती तो वह सफल होते और उनके घरों में उजाला हो जाता। इस इलाके के साथ खिलवाड़ और ज्यादती हुई है। इसलिए वह हमेशा क्षेत्रवासियों की आवाज उठाएंगे।

हुड्‌डा परिवार के बारे में कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह परिवार तो खत्म हो चुका था। इसके मेंबर पांच चुनाव हारे थे। 1991 में टिकट मिली तो देवीलाल की आंधी में भी जनता ने साथ दिया। भूपेंद्र हड्‌डा के परिवार के पास चौधर रही मगर क्षेत्रवासियों को उसका फायदा नहीं हुआ। हुड्‌डा के करीब रहने वालों ने ही सारी मलाई खाई। इसलिए वह खुद अब हुड्डा का विरोध कर रहे हैं।

हुड्‌डा परिवार पर निशाना साधते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि पूर्व CM के परिवार के बाद पिछले 15 साल से चौधर रही। वह इसका हिसाब दें। अगले 5 साल का हिसाब मैं दे दूंगा। उन्होंने पूछा कि क्या किसी और के बेटे MLA या MP नहीं बन सकते? एक ही परिवार का राज रहा है। वह इलाके के लिए आवाज उठाते रहेंगे। एक समय ऐस आएगा जब हुड्‌डा खुद गिड़गिड़ाएगा। अपनी गलती भी मानेगा।

Exit mobile version