Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी संजय रॉय की साइकोलॉजिकल टेस्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के मामले में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस केस से पूरा देश शर्मिंदा हैं। हर दिन  केस से जोड़े नए अपडेट सुनने को मिल रहे हैं ,इस बीच, सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय का साइकोलॉजिकल एनालिसिस किया, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, संजय रॉय एक यौन विकृत मानसिकता का व्यक्ति है और उसकी प्रवृत्तियाँ ‘पशुओं जैसी’ हैं। साइकोएनालिस्ट्स की टीम ने परीक्षण के दौरान पाया कि संजय रॉय घटना के बारे में बताते समय चेहरे और माथे पर किसी प्रकार की शिकन नहीं थी। कई बार वह जवाब देते वक्त मुस्कुरा भी रहा था। 

सीबीआई ने संजय रॉय की निजी जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल किए। इनमें उसकी एक से अधिक शादियों और मोबाइल फोन से मिले हिंसक पोर्न वीडियो के बारे में भी पूछा गया। संजय रॉय ने बताया कि वह अक्सर रेड लाइट एरिया जाता रहता था। जब सीबीआई ने पूछा कि क्या वह घटना के दिन रेड लाइट एरिया गया था, तो उसने गुमराह करने वाला जवाब दिया। 

संजय रॉय ने कबूल किया कि उसने वारदात के दिन पोर्न वीडियो देखा था। इसके अलावा, जानकारी सामने आई थी कि संजय रॉय ने अपराध वाली रात को रेड लाइट एरिया में शराब पी थी। इसके बाद वह अस्पताल आया, जहां वह सिविल वालंटियर के रूप में तैनात था। 

सीबीआई की जांच में शामिल विशेषज्ञ संजय रॉय के बयानों की तफ्तीश कर रहे हैं। परीक्षण के दौरान पाए गए तथ्य और बयानों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी ताकि इस जघन्य अपराध का पूरा सच सामने आ सके।

संजय रॉय की साइकोलॉजिकल एनालिसिस के दौरान किए गए खुलासे ने इस मामले की जटिलता को और बढ़ा दिया है। इसके बाद की जांच और विश्लेषण से इस मामले की पूरी सच्चाई उजागर हो सकेगी और न्याय की प्रक्रिया को सही दिशा में ले जाया जा सकेगा।

Exit mobile version