कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में दिल्ली AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर आज स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर OPD करेंगे। 36 अलग-अलग स्पेशलिटीज में सेवाएं देंगे।

पश्चिम बंगाल के गवर्नर आनंद बोस रेप-मर्डर केस और बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले, ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने कहा- अंतिम संस्कार के वक्त श्मशान में 4 बॉडी थीं। बंगाल पुलिस ने मेरी बेटी का अंतिम संस्कार सबसे पहले कराया।

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की गई थी। 14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में हिंसा हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन तेज किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!