Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में बोगस वोट डालने को लेकर दो पक्षों में चले चाकू, तीन युवक घायल

पानीपत के नोहरा गांव में बोगस वोट डालने को लेकर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में चाकू भी चले। चाकू लगने से तीन युवक घायल हो गए। इस घटना पर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराया। तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। इनके मेडिकल परीक्षण के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

नोहरा गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि मतदान के दौरान दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गांव का ही कमल उर्फ पप्पू कांग्रेस के बोगस वोट डाल रहा था। यहां भाजपा के एजेंट सेठपाल ने उसको ऐसा करने से रोका। इसके बाद भी वह नहीं माना। दोनों में कहासुनी हो गई। गांव के सोनू उर्फ मोटा ने भी कमल को ऐसा करने से रोका। कमल के इशारे पर बलबीर, जोनी व सन्नी ने कॉल कर यहां काफी युवकों को बुला लिया। इन्होंने सोनू , सेठपाल व सतबीर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में यह घायल हो गए। फिर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक मतदान भी प्रभावित रहा।

Exit mobile version