रोहतक के किला रोड बाजार में वीरवार को दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच एक मामूली सी बात को लेकर चले चाकू। विवाद था दुकान के बाहर कचरा पड़ा होने का, जिसे लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर हमलावरों ने चाकू से 10 से ज्यादा वार कर डाले। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और घायल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर ही केस दर्ज किया है।

वीरवार सुबह किला रोड बाजार में एक दुकान के बाहर कचरा पड़ा था जिसे लेकर दो दुकनदारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गौरव नामक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से करीब 10 से ज्यादा वार किए। इससे उसके हाथ, मुंह, कमर व अन्य जगह गहरी चोटें आई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ललित ने बताया कि मेरा भाई गौरव एक दुकान पर काम करता है जहाँ गंदगी को लेकर दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगडे़ में गौरव को गंभीर चोटें मारी गई हैं और उसकी हालत नाजुक है।

उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट किए जाने की शिकायत देते हुए कुछ लोगों पर झगड़ा करने व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। देर रात तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई थी। शहर थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि झगड़े की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!