फरीदाबाद में डेढ़ माह के बच्चे नवीस की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नवीस की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बाप ने नींद में खलल डालने पर गला दबाकर की। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ओल्ड थाना क्षेत्र के खेड़ी पुल स्थित राजीव नगर में रहने वाला सुंदर मूलरूप से झाड़सेतली के रहने वाला है। उसकी पत्नी ने प्रिया ने डेढ़ माह पहले ही जुड़वा बेटे को जन्म दिया था। रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रिया एक बेटे को अपने साथ मायके ले गई, जबकि दूसरे बेटे नवीस को सुंदर के पास ही छोड़कर चली गई।

आरोप है कि शुक्रवार को नवीस बार-बार रोने लगा। उस वक्त सुंदर सोया हुआ था। उसने एक-दो बार उसे चुप भी कराया, लेकिन उसने नींद में खलल डालने पर क्रोध में उसे गला दबाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। बच्चे की मां दोपहर में जब वापस मायके से आई तो नवीस मृत मिला। साथ ही उसके नाक-और मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

सुंदर फरीदाबाद की किसी कंपनी में लेबर का काम करता है। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी बसेलवा कॉलोनी निवासी प्रिया से हुई थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी सुंदर ने कहीं दूसरी जगह भी शादी कर रखी है। अक्सर उसका पत्नी के साथ भी झगड़ा होता रहता था। ओल्ड थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी पिता अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!