Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

निर्दयी बाप: ले ली एक साल के मासूम की जान, तीन लाख में बेचना चाहता था मासूम को, माँ के इनकार पर मुह दबा के मार डाला

यूपी (UP):  मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी पिता मासूम को तीन लाख रुपये में बेचना चाहता था। जबकि बच्चे की माँ उसका विरोध करती थी। घटना तब हुई जब बच्चे की माँ किसी काम से बाहर गयी हुई थी मौका पाते ही आरोपी पिता ने बच्चे का मुह दबा कर उसे मार डाला। जिसके बाद माँ ने पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

यह वारदात मंडी धनौरा थानाक्षेत्र की है। दम्पति की शादी चार साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 2 वर्ष, और बेटा रिहान 1 वर्ष का था। मजदूर मूलरूप से अमरोहा का रहने वाला है। मां के आरोप के मुताबिक मंगलवार को करीब तीन बजे मजदूर पिता ने अपने एक साल के बेटे को मुंह दबाकर मार डाला। वारदात के समय वह गांव के किसी के घर गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो पिता बेटे रिहान का मुंह दबा रहा था। किसी तरह बेटे को छीनकर वह चिकित्सक के यहां लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आरोप है कि मजदूर कुछ काम धंधा नहीं करता है। इसलिए वह बेटे को तीन लाख रुपये में बेचना चाहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के दादा ने बच्चे की मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। अब पुलिस की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टिकी हैं।

Exit mobile version