झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जा रहे हैं। उसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि झारखंड में इस बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ था। सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि राज्य में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी

झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।

भाजपा गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेटों की फोटो शेयर की और लिखा- मेरी ताकत। पत्नी कल्पना गांडेय सीट पर 12 हजार वोटों से पिछड़ने के बावजूद जीत गईं।

राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!